फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग से फैली शनसनी

विज्ञापन
शिकोहाबाद- झगड़े में घायल युवक थाने में बैठे हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर की मुस्तफाबाद रोड पर बुधवार की सुबह आठ बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद रोड निवासी महेंद्र सिंह और ऊधम सिंह परिवार के बीच खेत में पशुओं के चले जाने को लेकर विवाद हो गया था। मामले को लेकर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। बताया गया कि इसी बीच दोनों ओर से फायरिंग भी होने लगी। इसमेें दोनों ओर से 11 लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष से अभिषेक, संगीता, कंठश्री, सुल्तान सिंह, वहीं दूसरे पक्ष से भुवनेंद्र, ब्रजकिशोर, ललित व शिव किशोर, पवन, अजीत और ब्रह्मकुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें