फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने वाले फायरमैन जितेंद्र राठौर बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2026 08:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा अग्निशमन विभाग के फायरमैन जितेंद्र राठौर को अनुशासनहीनता और लगातार विवादों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद विभाग ने नोटिस जारी किया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वर्दी पहन काकरोच के वेश में दीवानी पहुंचा निलंबित फायरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निशमन विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले फायरमैन जितेंद्र राठौर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उसने दीवानी में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन किया था। अग्निकांड की घटना के बाद लखनऊ भी पहुंचा था और दिल्ली में भी प्रदर्शन कर चुका है। उसको नोटिस जारी किया गया था। 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जितेंद्र राठौर मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। उनकी तैनाती आगरा अग्निशमन विभाग में थी। डीईआई में पीएचडी में प्रवेश लिया था, इसके लिए विभाग से छुट्टी ली थी। आरोप है कि उन्होंने छात्र-छात्राओं के व्हाट्स एप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज भेजा था। इसकी शिकायत की गई थी। एक युवती ने भी आरोप लगाए थे, तब उसे निष्कासित कर दिया गया था। एक माह पहले दीवानी में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन किया था। कहा था कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली भी गया था।


अग्निशमन विभाग में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। कई अधिकारियों का भी नाम लिया। उनके वीडियो वायरल हुए थे। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि फायरमैन को पूर्व में निलंबित किया गया था। इसके बावजूद वो लगातार अनुशासनहीनता कर रहा था। इस पर घर और तैनाती स्थल पर नोटिस भेजा गया था। जितेंद्र की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। उसे पुलिस बल में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। इस पर जितेंद्र राठौर को बर्खास्त कर दिया गया है। वह अब वर्दी पहनेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसटीएफ भी कर रही जांच
जितेंद्र राठौर की शिकायत एसटीएफ से भी की गई है। इस पर आगरा यूनिट की टीम ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक युवती के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। परिवार के लोगों को भी धमकाया था। एसटीएफ भी उस पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें