फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, कच्चा मकान धराशायी

Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घरेलू गैस का पांच किलो वाला सिलिंडर अचानक लीकेज होने के कारण फट गया। सिलिंडर के फटने से अचानक आग लग गई। आग में दो मासूम भाई झुलस गए। उन्हें बचाने के लिए दौड़ी उनकी मां भी झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पजाया में शबाना (28) शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे घर का काम कर रही थीं। पति राशिद फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले में शबाना का कच्चा मकान है। शुक्रवार दोपहर वह काम कर रही थीं। दो बेटे रहमान (5) एवं सुहान (3) वर्ष घर में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी तरह घर में खाना बनाने के लिए रखे हुए एलपीजी गैस का पांच किलो वाला सिलिंडर अचानक लीक करने लगा। आग लगने के बाद वह फट गया। आग में बच्चे झुलस गए।
इसके साथ ही सिलिंडर के फटने के साथ ही तेज धमाके की आवाज हुई और कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर पड़ोसी बचाव के लिए दौड़ पड़े। आग बुझाने के साथ ही दोनों मासूम बच्चों को घर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला समेत दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें