संवाद न्यूज एजेंसीफिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को गांव कोटला निवासी किशाेर से मारपीट करने के मामले की पुलिस से शिकायत करने पर बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठे किशोर के ताऊ पर तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए।
12 वर्षीय आर्यवीर निवासी कोटला साइकिल से अपने ट्यूबवेल पर जा रहा था। इस बीच पीछे से आए लतीपुर निवासी बाइक सवार सुनील यादव ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। घटना में आर्यवीर घायल हो गया था। आर्यवीर के स्वजन ने देर शाम सुनील के घर पर जाकर शिकायत की थी। थाने में भी शिकायती पत्र दिया गया था। इससे आक्रोशित सुनील के चार स्वजन ने शुक्रवार सुबह आठ बजे फिरोजाबाद से बाइक से घर लौट रहे आर्यवीर के ताऊ आशू को गांव कपावली के पास घेर कर थाने पर दी गई शिकायती पत्र वापस लेने को कहा। आशू ने इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद गांव में अपनी दुकान पर बैठे आशू के भाई रंजन सिंह उर्फ बाबी पर नकाबपोश चार लोगों में से किसी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। रंजन सिंह किसी तरह बच गए। बाइक सवार हमलावर भाग गए। मामले में लतीपुर निवासी प्रशांत यादव उर्फ रामू यादव, सुनील यादव, शिवम यादव पव रानू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, सुशील चक, पदम सिंह, नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग थाने पर पहुंचे और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के आरोपितोंं की तलाश की जा रही है।