टूंडला। आगरा के बमरौली कटारा स्थिति गांव बिसेड़ी भांड, नगला झोर निवासी सूखी देवी की शादी तीन साल पूर्व थाना टूंडला के गांव बसई निवासी गिरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उन्हें अतिरिक्त दहेज में बाइक व 40 हजार रुपये लाने को लेकर परेशान करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन आए दिन उसके साथ पीटने लगे। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह उसके साथ पीटाई की गई तथा चाकू से गला काटकर मारने का प्रयास किया गया। उसके शोर करने पर ग्रामीण आ गए तब वे वहां से चले गए। इसी बीच मौका पाकर जेठ ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने पति गिरेंद्र सिंह, ससुर वकील, सास चमेली व जेठ नरेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।