फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर सोया युवक चारपाई समेत जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में देर रात सर्दी से बचने के लिए चारपाई के नीचे आग जला कर सो गया। देर रात वह चारपाई समेत जल गया। शनिवार दोपहर जब मोहल्ले के लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा तब जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हरगनपुर निवासी रामब्रज उर्फ कल्लू (40) पुत्र केशव यादव परिवार में अकेला था। उसकी पत्नी पांच वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर चली गई। बेटी को उसकी बुआ अपने पास ले गईं। तब से कल्लू नशे का लती हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात कल्लू घर पहुंचा और चारपाई के नीचे आग जला कर सो गया। रात में धीरे-धीरे आग ने कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह चारपाई सहित जल गया।
उसकी चीख भी किसी को सुनाई नहीं दी। शनिवार दोपहर में लोगों को जलने की बदबू के साथ उसके कमरे से धुआं उठता दिखा। कमरे में झांक कर देखने पर कल्लू के जलने की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़ कर शव निकाला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनूप तिवारी ने बताया कि वह घर में अकेला रहता था। कमरे में उपले और ईंधन भी रखा था। आग लगने से उसकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें