फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईटेंशन तार गिरने से खेत में लगी आग, 24 बीघा फसल जली

Mon, 14 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खेत में लगी आग को बुझाता फायरकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में सोमवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मटसेना के गांव बालचंद्रपुर पोस्ट दौकेली निवासी घनश्याम उनके भाई पुरुषोत्तम और राजेंद्र सिंह के खेत अगल बगल में हैं। जिसमें गेंहू की फसल की गई थी। खेत में फसल खड़ी हुई थी। सोमवार दोपहर एक बजे खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की केबल टूटकर खेत में जा गिरी। जिससे खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। खेतों में से आग की लपटे उठती देख ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। तीनों ही खेत में 8-8 बीघा गेंहू की फसल खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें