फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से लोकवाणी केंद्र में लगी आग, सामान जला

Mon, 17 Jun 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्र में शॉर्ट सर्किट के बाद जला हुआ सामान
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लोकवाणी केंद्र में लगी आग, सामान जला

शिकोहाबाद। शनिवार रात को शॉर्ट सर्किट से एक लोकवाणी केंद्र में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में दुकान के अंदर रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क के समीप रामकृष्ण कंप्यूटर सेंटर के नाम से बुढरई पर लोकवाणी केंद्र संचालित है। शनिवार रात दुकान स्वामी जयपाल हर रोज की भांति दुकान को बंद करने के बाद अपने घर चला गया था। शनिवार की रात अचानक ही शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे दुकान के अंदर रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए। वह दुकान पर पहुंचा, तब तक उसका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर रखी हुई फोटो कॉपी की मशीन, कंप्यूटर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें