फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिलाई कर्मी के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Tue, 01 Sep 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिलाई कर्मी के घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद - फोटो : सिलाई कर्मी के घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के नगला करन सिंह ओझा नगर, जैन मंदिर वाली गली नंबर-2 में मंगलवार को सिलाई कर्मी राजकुमारी के घर में आग लग गई। आग से पूरी गृहस्थी, सिलाई मशीन और कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और एसडीएम व तहसीलदार को फोन कर नुकसान का आकलन कराकर त्वरित सरकारी मदद दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकुमारी ने बताया कि वह सिलाई का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन सिलाई मशीन और ग्राहकों के तैयार व सिले हुए कपड़े भी आग की लपटों में पूरी तरह स्वाहा हो गए। इस हादसे से परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें