फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आग से हुए हादसे... वृद्धा समेत कई झुलसे

Tue, 21 Oct 2025 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल बालक  - फोटो : घायल बालक
विज्ञापन
पटाखों की चिंगारी से पीएनजी लाइन में आग, गैराज-दुकानें जलीं, गर्म तेल से चार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दिवाली की शाम शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों की चिंगारी और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कई घटनाएं हुईं। एक वृद्धा समेत कई लोग झुलसे, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला झलकारीनगर (ककरऊ कोठी, गली नं. 3) में सोमवार शाम बच्चे पटाखे चला रहे थे। चिंगारी से पुष्पादेवी के घर के पास पीएनजी गैस लाइन में आग लग गई। मौके पर मौजूद पुष्पादेवी (वृद्धा) झुलस गईं। गेल अधिकारियों ने लाइन बंद कराई। पार्षद मनोज शंखवार की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन

वहीं दुर्गा नगर गली नंबर 3 निवासी राकेश बाबू के खाली प्लॉट (गली नं. 6) में बने गैराज में रात 10 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लगी। दो पुराने स्कूटर, दो कूलर और फर्नीचर जल गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन एक घंटे बाद फिर सुलग उठी। संकरी गली के कारण फायर गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। प्रतिनिधि मुकुल दिवाकर का हाथ झुलस गया।
चौकी गेट में कंफेक्शनरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से शाम को आग लगी। फ्रिज, ओवन सहित सारा सामान जल गया। पूर्व पार्षद पति मोहित अग्रवाल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नुकसान करीब दो लाख रुपये आंका गया। थाना दक्षिण क्षेत्र में संत टाकीज के समीप एक बाइक दुकान में भी आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन


नगला करन सिंह में गर्म तेल से हादसा
थाना उत्तर के नगला करन सिंह में रेखा (60) पूड़ी बना रही थीं। अचानक गर्म तेल फैलने से चार लोग झुलसे। घायलों में रेखा, विमलेश (38), खुशबू (20) और अंजली (2) शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें