फिरोजाबाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) केशरी नंदन तिवारी के स्कैन किए गए फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फर्जी नियुक्ति पत्र सोनी नामक महिला के नाम पर जारी किए जाने का मामला सामने आया है।
इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद डीपीओ ने जिले के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजरों और कार्यालय लिपिकों को लिखित निर्देश जारी कर ऐसे संदिग्ध पत्रों और दस्तावेजों पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। विभाग अब सोनी नाम की महिला की तलाश कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे यह पत्र किसने दिया और क्या इसके पीछे कोई वित्तीय लेनदेन था या नहीं। डीपीओ केशरी नंदन तिवारी ने स्पष्ट किया है कि मुख्य साजिशकर्ता के चिह्नित होते ही आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संवाद