फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाल पोर्नोग्राफी सामग्री अपलोड करने पर पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल यौन शोषण) से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड और शेयर करने के गंभीर मामले में थाना रामगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पिता-पुत्र भागे हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड व प्रसारित किए जाने की सूचना क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध कार्यालय को प्राप्त हुई थी। साइबर सेल द्वारा मामले की गहनता से तकनीकी जांच की गई।
टिपलाइन रिपोर्ट में दिए गए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीएएफ आईडी संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से प्राप्त की गई। जांच में मोबाइल नंबरों के धारक राजेश बाबू और इसके बेटे सत्यम बाबू निवासीगण 60 फुटा रोड, टंकी के पास, नारायण नगर, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के रूप में चिन्हित हुए। पिता-पुत्र द्वारा इन मोबाइल नंबरों के जरिए प्रतिबंधित बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
विज्ञापन

एसआई रोहित तोमर की जांच आख्या और सीओ साइबर अपराध की रिपोर्ट पर थाना रामगढ़ पर आरोपी राजेश बाबू और उसके पुत्र सत्यम बाबू के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें