फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत में खेल रही तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ गांव के बाहर खेत पर गई थी। पिता खेत के दूसरे किनारे काम कर रहे थे, जबकि बालिका कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी बीच युवक वीरेश वहां पहुंचा और मासूम को एकांत में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। मासूम के रोने की आवाज सुनकर जब पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। परिजन ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और इससे पहले भी गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बालिका का मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इंस्पेक्टर राकेश गिरी ने बताया कि आरोपी वीरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें