फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चकरोड के विवाद में 14 के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ठार मवासी निवासी देवीचरण के घर में घुसकर लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना 12 दिसंबर की शाम हुई थी, जब लाखन सिंह और उसके सहयोगियों ने लाठी, डंडे और सरियों से हमला किया। इस दौरान देवीचरण और उनके परिवार के साथ बीच-बचाव करने आए राहुल, बलराम, थान सिंह, गुड्डी देवी और सुख देवी भी गंभीर रूप से घायल हुए।
न्यायालय के आदेश पर लाखन सिंह, रूमाल सिंह, सरनाम सिंह, जगदीश, भोले, हरेंद्र, रामहेतु, धर्मवीर, राहुल निवासी ठार मवासी, प्रमोद निवासी छोटा कुर्रा, थान सिंह निवासी महरा नारगंज, ढौकी, आगरा, कृष्णा, सोवरन सिंह, योगेंद्र निवासी दामोदरपुरा, मथुरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें