फिरोजाबाद। आपराधिक अन्वेषण आगरा की ओर से आयकर भवन में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) और वित्तीय लेनदेन विवरण (एसएफटी) के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन, डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन, इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन, सब-रजिस्ट्रार ऑफिस एवं जिला सहकारी बैंक के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में एसएफ़टी एवं आईटीआर फाइलिंग की आवश्यकता, महत्व, प्रक्रिया एवं आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आयकर अधिकारी वरुण गोयल ने बताया कि जो भी व्यक्ति किसी कारण वश वित्तीय वर्ष 2021-22 या 2022-23 का आयकर विवरणी नहीं फ़ाइल कर सके हैं वो 31 मार्च 2025 तक अद्यतन आयकर विवरणी फाइल कर सकते हैं। संचालन आयकर अधिकारी वरुण गोयल द्वारा किया गया | कार्यक्रम में संतोष केसरी, शुभम जायसवाल, राजकुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।