फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिखतौली पुल पर दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग

Sat, 25 Apr 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तीन दिन पूर्व एक स्कूल संचालक एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार को कार सवारों ने दिखतौली के पुल पर पहुंचकर पुनः विवाद किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। साथ ही साथ फायरिंग भी हुई। ग्रामीणों ने फायरिंग होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीन दिन पहले हुआ विवाद गरमा गया। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल संचालक और कार सवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को दोपहर यह विवाद एक बार फिर से गरमाया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच दिखतौली पुल के पास जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि हमारे पास मामले की जानकारी नहीं है। न ही इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें