टूंडला। नगर के थाने के सामने बुधवार रात्रि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी आशीष कुमार व थाना नारखी के गांव बछगांव निवासी ईशू रावत रात आठ बजे थाने के सामने आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट की घटना के बाद का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शांति भंग के तहत दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।