फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायूंपुर में आटा चक्की पर पूर्ति विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
हिमायुपुर स्थित आटा चक्की की दुकान पर खाद्य विभाग टीम द्वारा बरामद किया गया चावल कार्रवाई करती ट? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
-----फोटो----------
विज्ञापन

हिमायूंपुर में आटा चक्की पर पूर्ति विभाग की टीम का छापा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल होने की सूचना परकी गई छापेमारी,विभाग जांच करने में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर स्थित आटा चक्की में राशन का चावल होने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव,एआरओ सतीश कुमार ने टीम के साथ छापेमारी की। छापे के दौरान यहां चावल रखा मिला। लेकिन विभागीय अधिकारी मामले की जांच करनेकी बात कही है।
डीएम चंद्र विजय सिंह को सूचना मिली कि थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में स्थित आटा चक्की पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए चावलों को रखा गया है। डीएसओ राजेश कुमार,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव,क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार एवं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह के साथ टीम ने हिमायूंपुर क्षेत्र में स्थित आटा चक्की पर छापामार कार्रवाई की। क्षेत्रीय नागरिकों की मानें तो छापे के दौरान काफी मात्रा में चावल मिला है। लेकिन यह चावल गरीब कल्याण योजना का है या फिर अन्य किसी का इसकी जांचकरने में पूर्ति विभाग के अधिकारी कर रहे है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि हिमायूंपुर में स्थित आटा चक्की पर छापेमारी जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के साथ जांच की गई थी। मामले की जांच जारी है। जांच पड़ताल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स का किया स्वागत
फिरोजाबाद। कोरोना वारियर्स के रूप में सीएमओ कार्यालय में दोबारा से ड्यूटी संभालने के लिए आने वाले रेहान हुसैन व नवनीत शर्मा का स्टाफ ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विशाल तिवारी, जितेंद्र वर्मा, योगेश मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अभिषेक जैन,हरी सिंह के साथ स्टाफ के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें