फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने विवाद को लेकर जूनियर अधिवक्ताओं में मारपीट

Tue, 08 Oct 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र जनपद न्यायालय में सोमवार को जूनियर अधिवक्तों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट होते ही अधिवक्ताओं की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। अधिवक्तों ने दोनों को किसी तरह अलग किया। दोनों ने अपनी तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

टूंडला क्षेत्र के गढ़ी निर्भय निवासी शिवम और खैरगढ़ के सांखिनी निवासी विनय उपाध्याय दोनों ही जनपद न्यायालय में जूनियर अधिवक्ता हैं। उनका किसी बात पर विवाद चला आ रहा था। सोमवार को दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद धक्का-मुक्की होने लगी। धक्का-मुक्की के बाद दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर अधिवक्ताओं और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अधिवक्ताओं ने किसी तरह दोनों को अलग किया। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें