फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस चाैकी बनी अखाड़ा...दरोगा की जन्मदिन पार्टी में चले लात-घूंसे, एसएसपी ने की कार्रवाई; तीन पर गिरी गाज

Thu, 24 Apr 2025 05:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दरोगा की जन्मदिन पार्टी में हंगामा हो गया। दो सिपाही भिड़ गए। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर की आगरा गेट पुलिस चौकी मंगलवार रात जंग का अखाड़ा बन गई। चौकी पर तैनात दरोगा के जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही सिपाही आपस में ही भिड़ गए। चर्चा है कि चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने एक सिपाही को दबोच लिया और पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी चौकी प्रभारी सहित तीन को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

मंगलवार रात उत्तर थाने की चौकी आगरा गेट पर मंगलवार को चौकी प्रभारी गौरव वर्मा के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक सिपाही का किसी बात पर विवाद हो गया। दो अन्य सिपाहियों ने उस सिपाही से धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा यह भी थी कि दोनों सिपाहियों ने तीसरे सिपाही के साथ जमकर पिटाई कर दी। 

 
विज्ञापन

मामला पुलिस से जुड़ा होने पर उसे दबाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन जब अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जांच कराई गई। जांच में घटना की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने चौकी प्रभारी गौरव वर्मा, सिपाही अजीत, इश्तकार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें