फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज सीएचसी में कम मिले सिजेरियन केस, खैरगढ़ में जर्जर बिल्डिंग

Sat, 17 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खैरगढ़ सीएचसी पर मरीजों से पूछताछ करती शासन से आई टीम। संवाद - फोटो : खैरगढ़ सीएचसी पर मरीजों से पूछताछ करती शासन से आई टीम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन के निर्देश पर लखनऊ, अलीगढ़ और कासगंज की संयुक्त टीमों ने जिले में शनिवार को व्यवस्थाओं को जांचा। करीब 30 सदस्यीय इस उच्चस्तरीय टीम ने मेडिकल कॉलेज, संयुक्त अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं सुविधाओं की कमी मिली तो कहीं स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।
विज्ञापन


लखनऊ से आए डीजीएम एसबीटी पंकज के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त अस्पताल और सिरसागंज सीएचसी का निरीक्षण किया। सिरसागंज में जब प्रसव के रिकॉर्ड खंगाले गए, तो सिजेरियन (ऑपरेशन से होने वाले प्रसव) की संख्या काफी कम मिली। टीम ने इस पर नाराजगी जताते हुए आंकड़ों में सुधार और गंभीर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण टीम जब खैरगढ़ सीएचसी पहुंची, तो वहां एक जर्जर और खंडहर हो चुकी बिल्डिंग देख अधिकारी हैरान रह गए। हालांकि, स्पष्ट किया गया कि जर्जर भवन में सेवाएं नहीं चल रही हैं और उपचार नई बिल्डिंग में हो रहा है, लेकिन टीम ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में टीम ने मरीजों से सीधे संवाद किया और पूछा कि उन्हें दवाएं बाहर से तो नहीं लिखनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर भी हुई जांच:
धनपुरा स्वास्थ्य केंद्र: यहां दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति जांची गई।

आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र: टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति और रजिस्टरों के रखरखाव का भौतिक सत्यापन किया गया।

क्षेत्रीय फीडबैक: टीम ने मरीजों और तीमारदारों से स्टाफ के व्यवहार और अस्पताल की साफ-सफाई पर गोपनीय फीडबैक भी लिया।




आज भी जारी रहेगा निरीक्षण

सीएमओ रामलखन राम के अनुसार, यह 30 सदस्यीय टीम आज भी जिले के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों का भ्रमण करेगी। निरीक्षण के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिर सकती है और संसाधनों की कमी वाले केंद्रों को बजट आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें