फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 28 दिन में 4.20 लाख पैरासिटामोल की गोलियां खा गए बुखार पीड़ित

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम परिवर्तन के बाद वायरल बुखार का संक्रमण समाप्त नहीं हो रहा है। बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष जिले में वायरल बुखार और टाइफाइड के मामले ही तेजी से सामने आ रहे हैं। जिले में वायरल बुखार, टाइफाइड लोगों को चपेट में ले रहा है। ऐसे में 28 दिन में 4.20 लाख पैरासिटामोल की गोली खा चुके है। अस्पतालों में लगातार पैरासिटामोल की डिमांड बढ़ रही है। फिलहाल जिले में तीन लाख से ज्यादा पैरासिटामोल का स्टॉक होने का दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग बुखार संक्रमितों का उपचार करने में जुटा है।बारिश व धूप के बीच दिन-प्रतिदिन मौसम बदल रहा है। बारिश से हुए जलभराव से डेंगू संक्रमण फैलने की संभावना है। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही अस्पतालों में वार्ड आरक्षित कर उपचार का पूरा प्रबंध कर चुका है। जिले में फिलहाल अब तक डेंगू पुष्टि के एक संदिग्ध डेंगू के 36 मामले प्रकाश में आए है। इसके अतिरिक्त टाइफाइड और वायरल बुखार के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ने से जिले में दवाओं की खपत भी बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में जहां हर रोज ढाई हजार से तीन हजार पेरासिटामोल टेबलेट की खपत होती थी। अगस्त माह में पांच हजार पेरासिटामोल टेबलेट प्रतिदिन बांटी जा रही हैं। वहीं, सीएचसी, पीएचसी पर भी 10 हजार से ज्यादा टेबल की डिमांड है।
विज्ञापन

जिले में कुल 4.10 लाख पैरासिटामोल की गोलियां खा गए। बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष वायरल बुखार और टाइफाइड के मामले अगस्त माह में ही तेजी से सामने आ रहे हैं। बुखार के मरीजों को डॉक्टर इलाज के दौरान पैरासिटामोल की गोली खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं अब डेंगू के नए संभावित संक्रमित मरीज भी आने लगे हैं। कैंपों मे भी दवा का वितरण किया जा रहा है।



कम प्लेटलेट्स की शिकायत बढ़ रही
कम प्लेटलेट्स की शिकायत वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। शहर के निजी चिकित्सकों के यहां काफी ऐसे मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिनके खून की जांच में प्लेटलेट्स कम निकल रही हैं। अकेले मेडिकल कॉलेज में डेढ़ लाख पैरासिटामोल की गोलियां दवा काउंटर से मरीजों को वितरित की गई।
विज्ञापन



सीएचसी और पीएचसी पर अधिक मांग
जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से यहां पैरासिटामोल की खपत ज्यादा है।

मौसम में बदलाव आने के साथ ही बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। 28 दिन में अन्य दिनों की तुलना में पैरासिटामोल की गोली की अधिक मांग रही है। इस कारण गोलियां स्वास्थ्य केंद्रों लगातार भेजी जा रही हैं। बुखार या शरीर के दर्द में पैरासिटामोल गोली का प्रयोग किया जाता है। हमारे पास पर्याप्त दवाएं हैं।
विज्ञापन

डॉ. रामबदन राम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें