फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन नगर के प्राइवेट अस्पताल के बाहर पड़ा मिला भ्रूण

Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर मंगलवार की देर रात अविकसित मानव भ्रूण पड़ा मिला। जिसे आवारा जानवर इधर से उधर खींचते हुए आस-पास के लोगों ने देखा। अस्पताल संचालक जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधे रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

मामला थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि अस्पताल के बाहर मंगलवार की देर शाम अविकसित मानव भ्रूण पड़ा हुआ था। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्रीय लोगों की माने तो सूचना देने के बाद भी इलाका पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताते हैं कि उक्त भ्रूण को आवारा जानवर खींच रहे थे। इस संबंध में थाना उत्तर प्रभारी कुलदीप दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह का कोई मामला है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें