संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। ट्रेनों में भीड़ के चलते रेल प्रशासन ने एक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 26 अक्तूबर को प्रयागराज से और 27 अक्तूबर को नई दिल्ली से चलेगी। यह विशेष ट्रेन मात्र दोनों ओर से एक-एक फेरा लेगी। ट्रेन में 10 कोच एसी सहित कुल 22 कोच होंगे।
जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के मुताबिक 26 अक्तूबर को ट्रेन नंबर 04145 प्रयागराज-नई दिल्ली विशेष ट्रेन प्रयागराज से रात्रि 11:20 बजे चलेगी। जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा होकर अगले दिन सुबह 6:20 पर टूंडला पहुंचेगी। टूंडला स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04146 आगामी 27 अक्तूबर को नई दिल्ली से दोपहर 02:00 बजे चलेगी।
जो शाम 07:40 बजे टूंडला पहुंचेगी। टूंडला स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी इकॉनमी-तीन, एसी तृतीय-चार, एसी द्वितीय-दो, एसी प्रथम-एक, स्लीपर कोच-छह, सामान्य-चार, एसएलआर/डी-एक व एसएलआर-एक कोच सहित 22 कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों ओर से एक-एक फेरा लेगी।