फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में बाजार बंदी फेल 

Mon, 04 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली
विज्ञापन
.
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों के समर्थन में व्यापार मंडल का प्रदेश व्यापी बंद सुहागनगरी में फेल दिखाई दिया। व्यापारी नेता आए तो दुकानों के शटर गिरे और जाते ही उठा लिए। इस दौरान साफ दिखा कि दुकानदारों ने मन से बंद का समर्थन नहीं किया। शहर के मुख्य बाजार में कंछल एवं मिश्रा गुट के व्यापारी नेता सक्रिय रहे। किसी ने बाइकों पर सवार ही होकर जुलूस निकाला तो दूसरा संगठन जुलूस निकालकर ही बाजार बंद कराता दिखाई दिया। 

 अमर उजाला ब्यूरो 
फीरोजाबाद। सराफा दुकानदारों पर केंद्र सरकार की ओर से एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी एवं दो लाख की खरीदने पर पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में पिछले 33 दिनों से आंदोलन चल रहा था। सोमवार को समूचे बाजार को बंद रखने का आह्वान मिश्रा गुट के रवींद्रलाल तिवारी और कंछल गुट के बीएस गुप्ता, महेश पूरन तथा अमित गुप्ता ने किया था। बाजारों को बंद कराने को व्यापारी नेता सुबह से बाजारों में सक्रिय हो गए। जुलूस निकाले गए। जुलूस के पहुंचते ही बाजारों में खुली दुकानों के शटर गिरे।  व्यापारी नेताओं से साथ भी देने का वायदा किया। लेकिन जुलूस आगे बढ़ते ही चाभी लगाई और प्रतिष्ठान खोल लिए। शास्त्री मार्केट, चंद्र शेखर आजाद मार्केट एवं सदर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं। लेकिन क्षेत्रीय बाजार खुले दिखाई दिए। गल्ला मंडी के समीप पंकज गुप्ता किराना की दुकान बंद थी। निकट का बाजार खुला था। हद तो तब हो गई खिड़की के अंदर कई दुकानें खुली दिखाई दीं। सदर बाजार के कई दुकान दार भी यही चरचा करते दिखाई दिए जिनके लिए हम तो दुकानें बंद करें वह खोले हुए बैठे हैं। घंटाघर चौराहे पर सभा की। केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की गई। ज्ञापन को देकर अन्याय रोकने की मांग की। 
विज्ञापन


 -----बाक्स-------
व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर बंद कराए बाजार 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष महेश पूरन,उद्योग मंच के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने जुलूस निकालकर घंटाघर से गांधी पार्क तक, बजरिया,लोहामंडी, चंद्रवार गेट,रसूलपुर, इमामबाड़ा, गली बौहरान,जलेसर रोड,सुहागनगर क्षेत्र का बाजार बंद कराने का दावा किया है। घंटाघर चौराहे पर महेश पूरन ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी व पेनकार्ड की अनिवार्यता लागू करके अन्याय कर रही है। इस जुलूस में पवन दीक्षित, सुनील कुमार,मनोज गुप्ता, अनिल मैनजर, किशन दद्दा,नदीम अब्बासी, रामशंकर रावत व प्रवीन गुप्ता,विपिन यादव शामिल थे। 
विज्ञापन


कंछल गुट के व्यापारी रहे सक्रिय 
बाजार में व्यापार मंडल बनवारी लाल कंछल गुट के व्यापारी नेता सक्रिय रहे। व्यापारी नेता रवींद्र लाल तिवारी, मदनलाल वर्मा, कैलाश उपाध्याय, प्रकाश भारद्वाज एवं राजेश अग्रवाल ने घंटाघर चौराहे पर सभा को संबोधित भी किया। व्यापारी संघर्ष मोर्चा के सुनील अग्रवाल तथा देश दीपक यादव ने बाजार में जुलूस निकाले और बाजार को बंद कराया। सराफा कमेटी चंद्रभान गुप्ता एडवोकेट, रविकांत जैन,नवीन बंसल, प्रमोद बंसल,सुनील बोस, पंकज अग्रवाल, लवी झिंदल,जीतू जैन, आशु पाराशर, उमेश गर्ग,राजू भाई चांदी वाले के साथ ही अन्य ने जुलूस निकालकर बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें