फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गृह क्लेश से तंग आकर 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 28 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दानसहाय में पारिवारिक क्लेश से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

गढ़ी दानसहाय निवासी 22 वर्षीय अभिषेक गृह क्लेश के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। शुक्रवार को उसने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। गांव के चौकीदार रामखिलाड़ी ने घटना की जानकारी नसीरपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक के तनाव में रहने और कई दिनों तक घर से नदारद रहने की बात सामने आई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें