फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बाक्स में फाल्ट, छह घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर लगे केबिल बॉक्स में बुधवार सुबह तकरीबन पांच बजे फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने के साथ ही लेबर कॉलोनी और वेस्ट ग्लास क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह तकरीबन 11 बजे फॉल्ट ठीक होने पर आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

इधर, सुबह के समय बिजली गुल होने के कारण कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। सूचना पर निगम ने टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति दी। इधर, मंगलवार रात को भी शहर में एक ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
लेबर कॉलोनी स्थित बिजली उपकेंद्र से लेबर कॉलोनी, वेस्ट ग्लास, गल्ला मंडी, घंटाघर के साथ अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार सुबह तकरीबन पांच बजे केबिल बॉक्स में फॉल्ट हो गया। इस पर लेबर कॉलोनी और वेस्ट ग्लास क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फॉल्ट ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इधर, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण वेस्ट ग्लास और लेबर कॉलोनी में हजारों लोगों की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग पानी के लिए खाली बर्तन लेकर भटकते रहे। दोपहर तकरीबन 11 बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई शुरु हो सकी। इस बीच लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ा।
अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स में फाल्ट होने से लेबर कालोनी और वेस्ट ग्लास क्षेत्र की सप्लाई करीब छह घंटे तक बाधित रही। फाल्ट ठीक कराकर दोपहर करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारु हो गई। इधर, मंगलवार रात गांधी पार्क स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्टेशन रोड, आगरा गेट, छिंगामल बाग के साथ अन्य मोहल्लों में बिजली का संकट रातभर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें