फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने किया न्यायालय में पेश, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना खेरिया पटीकरा में वृद्ध पिता की हत्या करने वाले एक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे बेटे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम (90) की जमीन के लालच में उसके बेटों हाकिम सिंह और लाल बहादुर ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाल बहादुर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मझले बेटे मथुरा प्रसाद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार को लाल बहादुर को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया लाल बहादुर को न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
जसराना। थाना जसराना खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम ने अपनी 21 बीघा जमीन में से 9 बीघा जमीन बेचकर उसका पैसा अपने मझले पुत्र मथुरा प्रसाद को दिया था। इसी बात को लेकर उसका बड़ा पुत्र हाकिम सिंह एवं छोटा पुत्र लाल बहादुर नाराज हो गए। सोमवार को मौका पाकर दोनों ने मिलकर मेवाराम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाल बहादुर ने खुद ही थाने में पुलिस को समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें