फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता-पुत्रों ने पार्टनरशिप फर्म से करोड़ों हड़पे, मुकदमा दर्ज; अब तलाश रही पुलिस

Mon, 29 May 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पिता-पुत्रों ने पार्टनरशिप फर्म से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Firozabad News: पिता-पुत्रों ने पार्टनरशिप फर्म से करोड़ों हड़पे, मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पार्टनरशिप फर्म में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मदद के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला टूंडला थाना क्षेत्र के राजा का ताल का है। यहां आर्चिडग्रीन निवासी राजेंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनकी ग्लास काप्ट एक्सपोर्ट नाम से ढोलपुरा रोड पर पार्टनरशिप फर्म है। फर्म में राजीव गुप्ता और उनकी पत्नी अंजना गुप्ता पार्टनर हैं। फर्म ग्लास उत्पादों का एक्सपोर्ट करती है। इसके साथ ही जय माता दी ग्लास इंटरनेशनल फर्म में भी राजेंद्र गुप्ता व राजीव गुप्ता पार्टनर हैं। 

यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

ले उड़े ढाई करोड़ रुपये 

जीके ग्लास इंडस्टीज में अनु गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंजना गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता पार्टनर हैं। 2018 में राजीव गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक अन्य फर्म बना ली। इस फर्म के माध्यम से 2019 से लेकर 2022 तक करीब 93 लाख रुपये का माल खरीदा। इसमें उनकी फर्म ग्लास काप्ट एक्सपोर्ट के नाम पर साठ लाख की धोखाधड़ी की गई। इतना ही नहीं उनकी फर्म की नाम और ट्रेड मार्क का प्रयोग करते हुए उन्हें करीब पांच करोड़ की क्षति पहुंचाई। इसके साथ ही ढाई करोड़ रुपये भी ले लिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में पंचायतें भी हुई, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर राजीव गुप्ता, शिवम गुप्ता व रजत गुप्ता निवासी अनुपम रायल अपार्टमेंट, विजय नगर कॉलोनी, आगरा के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें