फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता ने लगाया पड़ोसी पर हत्या का आरोप, जांच बदलवाने की मांग

Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे काॅलोनी में छात्र की गला रेतकर की गई हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक छात्र के पिता ने पड़ोसियों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। वहीं थाने से जांच हटाते हुए सीबीसीआईडी से जांच कराने के लिए अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कंपनी बाग रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी श्यामबाबू का 12 वर्षीय पुत्र सूरज 30 जून की शाम चार घर से खेलने जाने की कहकर निकला था। उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं लौटा। दो जुलाई को छात्र सूरज का शव रेलवे स्टेशन के पास पोस्ट ऑफिस के पीछे रेलवे के खंडहर में मिला था। उसके गले में चाकू घुसाकर हत्या की गई थी। पुलिस घटना के 17 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे मेें परिजन का पुलिस विश्वास उठ गया है।
घटना का खुलासा न होने से मृतक के पिता श्यामबाबू ने आलाधिकारियों व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टूंडला पुलिस से जांच हटाकर सीबीसीआईडी से कराने की बात कही है। पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पुत्र का झगड़ा पड़ोसी से हुआ था। आरोप था कि सूरज उनकी पत्नी को नहाते हुए देखता है। पुत्र के विरुद्ध पुलिस से भी शिकायत की थी। उन्होंने पड़ोसी पर हत्या का शक जाहिर किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है घटना के खुलासे के लिए टीमें काम कर रहीं हैं। पड़ोसी से भी कड़ाई से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें