फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएपी नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी आने की सूचना पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिवों द्वारा वितरण करने से मना करने पर किसान तहसील में एसडीएम से मिलने पहुंच गए। किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए केंद्र के बाहर हंगामा किया। वहीं एसडीएम ने किसानों को ही डीएपी का वितरण कराने का आश्वासन दिया। सोमवार की सुबह से ही साधन सहकारी समिति जसराना खास एवं साधन सहकारी समिति पारौली पर किसानों की भीड़ लग गई। 10 बजे के बाद समिति पर पहुंचे सचिव ने मैसेज नहीं आने पर डीएपी का वितरण नहीं होने की बात कही तो किसानों में आक्रोश पनप उठा। किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ किसान संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम शिवध्यान पांडेय से मिलने पहुंच गए। किसानों ने एसडीएम से डीएपी का वितरण कराने की मांग की। किसानों ने कहा पूर्व में भी समिति के सचिवों द्वारा डीएपी की कालाबाजारी की जा चुकी है। मैसेज नहीं आने के बहाने रात में डीएपी को गोदाम से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को ईमानदारी के साथ डीएपी का वितरण होने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान अपने घर चले गए। वहीं अधिकांश किसान सायं तक समिति पर डेरा डाले रहे। साधन सहकारी समिति के सचिव श्याम बाबू ने बताया डीएपी की बोरियां आ चुकी हैं। आरटीजीएस नहीं होने के कारण मैसेज नहीं आ सका है। मंगलवार को वितरण होगा। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बताया किसानों की समस्या को सुना गया है। मैसेज नहीं आने के कारण वितरण मंगलवार को कराया जाएगा। सभी किसानों को डीएपी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें