फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: किसानों का कर्जा हो माफ, खेती के लिए बिजली मिले मुफ्त

Sat, 11 Feb 2023 04:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का कर्जा हो माफ, खेती के लिए बिजली मिले मुफ्त
विज्ञापन

किसान यूनियन (प्रधान) ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय सचिव ने शनिवार को किसानों की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय सचिव अजयपाल सिंह कषाना के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपते हुए कहा कि एमएसपी की गारंटी को कानून बनाया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। इसमें अध्यक्ष सहित सभी सदस्य किसान होने चाहिए। पूरे प्रदेश के सभी किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। ताकि किसान आत्महत्या करने को मजबूर न हों। प्रदेश के सभी किसानों का नलकूप का बकाया बिजली के बिल माफ किया जाए। भविष्य में खेती के लिए फ्री बिजली दी जाए। गन्ना किसानों का पुराना बकाया का तत्काल भुगतान कराया जाए। गन्ना की खरीद 450 रुपये क्विंटल की जाए। इस दौरान अवधेश कुमार,मनोज कुमार,शैलेष कुमार, धर्मवीर सिंह, करन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें