फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लूंगा', जमीन का मुआवजा न मिलने पर फूटा आक्रोश; किसान ने दी चेतावनी

Wed, 17 Jun 2026 06:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फ्लाईओवर निर्माण के लिए ली गई जमीन में किसानों की मुआवजे की मांग पूरी नहीं हो सकी है। बुधवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम द्वारा भूमि की पैमाइश एनएचएआई के सर्वेयर मेहताब मिर्जा द्वारा होनी थी, लेकिन किसानों का आरोप है कि पैमाइश की बात कहकर एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। 
 
विज्ञापन
किसानों से बात करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में फ्लाईओवर निर्माण के लिए ली गई जमीन का मुआवजा न मिलने पर गांव आरौंज में पिछले 50 दिनों से चल रहे धरना स्थल पर बुधवार को हंगामे के हालात बन गए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने किसानों को पैमाइश के नाम पर गुमराह कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध में किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज एक किसान ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


गांव आरौंज में पिछले 50 दिनों से भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश कर चुकी है। बावजूद इसके किसानों की मुआवजे की मांग पूरी नहीं हो सकी है। बुधवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम द्वारा भूमि की पैमाइश एनएचएआई के सर्वेयर मेहताब मिर्जा द्वारा होनी थी, लेकिन किसानों का आरोप है कि पैमाइश की बात कहकर एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। 

 

किसानों ने हंगामा करते हुए कार्य को बंद करा दिया। एनएचएआई के अधिकारी और किसान आमने-सामने आ गए। नौबत यहां तक आ गई कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव को भी मौके से हटना पड़ा। कुछ ही देर बाद एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने किसानों को समझाते हुए निर्माण कार्य को पुनः शुरू करा दिया। जिसके बाद एनएचएआई का बुलडोजर और हाइड्रा निर्माण कार्य में जुट गया।

भाकियू नेता ने कहा कि किसानों के साथ हो रहा अन्याय
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन पैमाइश के नाम पर निर्माण कार्य शुरू कराना गलत है। किसानों को मुआवजा दिलाए बिना कार्य कराना अनुचित है।

पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लूंगा...
एनएचएआई के अधिकारियों और किसानों के बीच हुए विवाद में एसडीएम ने मौके पर आकर हस्तक्षेप किया। जिन्होंने किसानों को समझाकर काम तो शुरू करा दिया, लेकिन उनकी बातों से किसान धर्मेंद्र यादव असहमत रहे। उन्होंने मौके पर ही कहा कि मुझे न्याय नहीं मिला, तो अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लूंगा।

 
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि उन्हें मुआवजा मिले, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए पैमाइश कराई जा रही है। जिसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी। वहां से निर्धारित होने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाया जा सकेगा। -संदीप यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, आगरा

अब इस मसले का हल निकालने के लिए जीपीएस के माध्यम से पैमाइश कराई जा रही है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त फिरोजाबाद के निर्देशन में पांच सदस्यीय समिति बनाई है। वह अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें