फिरोजाबाद। गत फसलीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रबी की फसल क रने वाले किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रूचि नहीं ले रहे हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बेहद कम किसानों ने बीमा कराया है।
सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसलीय नुकसान की भरपाई के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों क ो आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन किसान हित की इस योजना के प्रति जिले के किसान संभवत: अनभिज्ञ हैं अथवा लेटलतीफी कर रहे हैं।
यही वजह है कि इस योजना के तहत फसल का बीमा कराने वाले किसानों की संख्या में इस वर्ष काफी कमी आई है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2018 में जहां कुल 39111 किसानों ने अपना बीमा कराया था वहीं इस वर्ष यानि 2019 में फसल बीमा का आंकड़ा काफी कम है। रबी की फसल में आलू, शिमला मिर्च, गेहूँ, जौ, चना-मटर, सरसों एवं अरहर फसल के बीमित कृषि क्षेत्र में काफी कमी आई है। 2019 में 20695 किसानों ने कुल 16224 कृषि क्षेत्र का बीमा कराया है।
पहुंचाएंगे योजना का लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसान जागरूक नहीं हैं। ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना की जानकारी दी जाएगी ताकि किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। - रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी।