फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे किसान को मेटाडोर ने रौंदा, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 19 Apr 2026 10:07 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पिता घर से बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार डीसीएम उन्हें रौंदते हुए निकल गई। किसान की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास शनिवार को बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे किसान की मेटाडोर (डीसीएम) की टक्कर लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


गांव मंगलपुर थाना एत्मादपुर जिला आगरा निवासी राजन सिंह (65) किसान थे। वह तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह शनिवार सुबह घर से बेटी शिखा की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। वह शादी के कार्ड अपने पड़ोसी जनक सिंह निवासी सत्य नगर की बाइक से देने जा रहे थे। वह बैंदी की पुलिया के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हे रौंदते हुए निकल गई। इससे वह बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर मौत हो गई। 

हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी होते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पांच मई को है बेटी की शादी
मृतक राजन सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया उनकी बहन की शादी 5 मई को होनी है। पिता राजन सिंह फिरोजाबाद में शादी का कार्ड देने के लिए जा रहे थे। वह पहले ही अपनी दो बेटियों और एक बेटे की शादी कर चुके है।

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
मृतक राजन सिंह अपने घर से ही हेलमेट लगाकर निकले थे। वह हेलमेट लगाते हुए अपनी मंजिल की तरफ जा रहे थे। लेकिन बैंदी की पुलिया के पास डीसीएम उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनके सिर में हेलमेट फंसा रह गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें