फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद में किसान पर डीजल डालकर लगाई आग, गंभीर

Sat, 12 Oct 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव मढ़ा में शुक्रवार देर शाम रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर डीजल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल के बर्न वार्ड में भेजा गया। वारदात शुक्रवार शाम गांव मढ़ा में हुई। पीड़ित कमलेश ने बताया कि उन्होंने अपने पंप से गांव के निवासी एक व्यक्ति की फसल की सिंचाई की थी। इसके एवज में दो हजार रुपये बकाया था। शुक्रवार की शाम रुपये का वह उससे तकादा करने के लिए गया था। पीड़ित का आरोप है कि रुपये देने की बजाय आरोपी ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन

इस बीच किसान गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को आनन फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी फरिहा शेर सिंह ने बताया कि गांव में एसएसआई को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वारदात के भाग गया आरोपी
वारदात के बाद आग की लपटों से घिरा किसान मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने सबसे पहले आग बुझाई फिर किसान को अस्पताल पहुंचाने में परिजन का सहयोग किया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि गांव में यह भी चर्चा है कि किसान ने आग खुद लगाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें