फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहर पार करते समय नहर में डूबा किसान, तलाश जारी

Mon, 17 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव श्यौमई में खेतों पर काम करके घर लौट रहे 55 वर्षीय किसान भारत सिंह नहर पार करते समय पानी में डूब गए। घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसान का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


किसान भारत सिंह अपने बेटों के साथ गांव के पास स्थित खेतों में काम करने आए थे। रविवार की दोपहर उन्होंने अपने बेटों को घर भेज दिया और खुद कुछ देर बाद नहर पार करके आने की बात कही। जब देर शाम तक भारत सिंह घर नहीं पहुंचे, तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश करते हुए नहर के पास पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो आशंका जताई गई कि वे नहर पार करते समय पानी में गिर गए होंगे।
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गोताखोरों को बुलाया और नहर में किसान की तलाश शुरू कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि किसान के नहर में डूबने की सूचना पर गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी अभी तक किसान का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और ग्रामीण हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद से किसान के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें