फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मिर्गी का दौरा पड़ने से गड्ढे में गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। अरांव रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के पीछे शुक्रवार सुबह कबीरपुर निवासी 34 वर्षीय किसान वीरभान का शव मिला। वह 18 अक्टूबर से लापता थे और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, वीरभान को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि अचानक दौरा आने के कारण वह गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें