घोषगृह में श्रीश्री हरिनाम मंदिर के स्थापना दिवस पर रास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय श्रीश्री हरिनाम मंदिर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन अखंड रामायण पाठ को विश्राम दिया गया। इसके साथ ही श्रीश्री अखंड तारक ब्रह्म नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। शाम को संकीर्तन घट यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हरिनाम संकीर्तन अखंड रामायण पाठ का समापन बुधवार शाम चार बजे हुआ। गंगा पूजन के बाद संकीर्तन घटयात्रा का शुभारंभ हुआ संकीर्तन यात्रा घोषगृह से प्रारंभ होकर, शिखराश्रम, रामलीला मैदान, आर्य समाज मंदिर, कोतवाली, दीक्षित कांपलेक्स, बल्देवरोड, मुख्य बाजार होते हुए बड़े शिव समाधि मंदिर पहुंची। यात्रा में सेकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। इसके बाद में गुरू श्यामदा चक्रवर्ती के नेतृत्व में कलश स्थापना हुई। तुलसी वंदना श्रीश्री अखंड तारक बह्मनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्रीश्री सत्यनारायण पूजा सेवा व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चंदना घोष, सत्यवृत घोष, चित्रा घोस, हरीमोहन उपाध्याय, शिवा घोष, सीमा घोस, डा. नित्यानंद, शुष्मिता , विनीत रॉय, डा. ब्रजपाल पौनियां, डा. राकेश पौनियां, डौली पौनियां, रैनू, कल्पना, अंशुमन, पल्लव मोइत्रा, मनोज, संजय पचौरी, डीपी सिंह, सोहन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।