फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला से ठगी करने वाला फर्जी अधिवक्ता गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Sun, 21 Jun 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग - फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जमानत कराने के नाम पर महिला से 9,500 रुपये ठगने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने वाले फर्जी अधिवक्ता जितेंद्र उर्फ अंकुश निवासी आनंद नगर ककरऊ कोठी को उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जलकल कार्यालय के बाहर महिला और आरोपी के बीच रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें महिला ने आरोपी की सरेराह पिटाई कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी अधिवक्ता बनकर लोगों से ठगी करता था। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके पुत्र की जमानत कराने के नाम पर 9,500 रुपये लिए थे और बाद में पांच हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। रकम देने से मना करने पर उसने महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें