फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आयुष्मान कार्ड पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

Mon, 11 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। भारत सरकार की बहुउद्देश्यीय महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम सुजनीपुर एफसीआई गोदाम के पास संपन्न हुआ। पात्रों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह व फिरोजाबाद सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी का ब्लाॅक प्रमुख मदनपुर जुगेंद्र यादव ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक हरिओम यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कपिल यादव की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में अवगत कराया। ब्लॉक मदनपुर बीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा व स्टाफ की जारी की हुई सूची के आधार पर मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये । सांसद फिरोजाबाद डाॅ. चंद्रसैन जादौन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान, जवान और महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक शशिकला यादव, विकास तोमर, श्यामोतार भदौरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें