फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोहरे बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, महानंदा एक्सप्रेस रद्द

Sun, 10 Dec 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोहरे के चलते रविवार को भी ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। रेल प्रशासन ने काफी देरी से चल रही महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

यूं तो कोहरे पिछले तीन दिनों से ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। रविवार को भी कोहरे ने ट्रेनों को प्रभावित किया। कोहरे के कारण ट्रेनें एक से 3 घंटे तक की देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफाॅर्मों पर बैठकर सर्दी में ठिठुरते रहे। प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर टिनशेड नहीं होने के कारण रेलयात्रियों को खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
कोहरे के चलते इलेक्ट्रोनिक सिग्रल नहीं दिखाई देने के कारण रेल चालकों को कोहरे के दौरान फॉग स्पीड से ही ट्रेनों को चलाने के निर्देंश दिए गए हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि कोहरे में देरी से चलने पर महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के लेट चलने की समस्या अभी कोहरा पड़ने तक जारी रहेगी। रविवार को अप व डाउन की कई ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें