फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में बारिश से 20 कच्चे-पक्के मकान धराशाई

Fri, 13 Sep 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश अब कहर बरपाने लगी है। बृहस्पतिवार को टूंडला क्षेत्र के थाना टूंडला, थाना नगला सिंघी व पचोखरा के कई गांवों में में 20 मकान धरासाई हो गए। मलबे में दबने से 16 लोग घायल हो गए तो कई पशु मर गए। वहीं विद्युत खंभे व पेड़ टूटने से आवागमन बाधित रहा।थाना नगला सिंघी के गांव ठार गंगाराम में महाराज सिंह की पशुवाड़े की दीवार गिर जाने से उनके दो पशु व महाराज सिंह घायल हो गए। गांव रसूलाबाद में विनोद कुमार की पशुवाड़े की दीवार गिरने से दो बकरियां मर गईं। नगला दत्त में मुकेशचंद्र गर्ग का पक्का मकान गिरने से उनकी मां शांति देवी व बेटा अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी गांव में ओमकार राजौरिया का कच्चा मकान धराशाई हो गया।
विज्ञापन

गांव नगला सिंघी में नलकूप की कोठरी में सो रहे दंपती नगीना देवी (60) व सोमप्रकाश (62) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठार बल्दी के भूतनाथ आश्रम पर साधना स्थल बारिश के चलते गिर गया। गढ़ी थानी निवासी भूरी देवी का मकान ढह गया। इधर थाना टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद में कैलाश शर्मा का मकान गिर गया। मकान गिरने से वह स्वयं व उनके पुत्र हेमंत शर्मा, पुत्री तन्नू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र और पुत्री को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मोहम्मदाबाद के मथुरा नाथ गुप्ता एडवोकेट का पूरा मकान धराशाई हो गए। मोहम्मदाबाद के ही धनेश शर्मा, किशन सिंह, मुन्नी देवी, मुकेश कुमार का मकान गिर गया। इसमें धनेश और मुन्नी देवी घायल हो गए।
रेलवे कॉलोनी से सटे आनंद नगर में सुरेंद्र सिंह यादव के मकान की दीवार गिर गई। इससे टिनशेड के नीचे रखा भूसा व अन्य सामान खराब हो गया। वहीं गाय घायल हो गई। थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर निवासी हरीमोहन व रमेशचंद्र, रामगढ़ में वीरेंद्र, गुड्डी देवी, जरौली खुर्द निवासी कैलाशचंद्र, खेरिया निवासी आशा देवी, उलाऊ खेड़ा निवासी रंजीत सिंह, गोथुआ निवासी राजबाला, मिलिक निवासी शारदा देवी, सलेमपुर निवासी निशा व हरकेश व सिकरारी निवासी कुसुमलता के मकान बारिश में गिर गए। मलबे में दबने से वीरेंद्र, गुड्डी देवी, आशा देवी, निशा व कुसुमलता को चोटें आईं। दीवार गिरने से मलबे में दबने से थाना टूंडला के गांव खेड़ा निवासी विशंभर सिंह की तीन बकरियां मर गईं। इनके साथ ही गांव रामगढ़ निवासी गुड्डी देवी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार भेड़ मर गईं।
विज्ञापन






कार पर गिरा पेड़, बाधित हुआ रास्ता
टूंडला। एटा रोड पर यूकेलिप्टस के पेड़ के गिरने से हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। लाइनपार में अंडरपास के सामने दोपहर में एक पेड़ टूटकर कार पर गिर गया। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई। पेड़ के सड़क पर गिरने से एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। वहीं आगरा रोड, गांव चुल्हावली, मोहम्मदाबाद, बन्ना, पवारी व सिकरारी के पास पेड़ टूटकर बिजली की हाईटेंशन लाइन पर गिर गए। इसके चलते सुभाष चौराहे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इतना ही नहीं एटा रोड, पचोखरा, नगला सिंघी क्षेत्र में भी दो दर्जन से भी अधिक बिजल खंभे टूट गए।


इन स्थानों पर हुआ जलभराव, नाले में गिरा युवक

टूंडला। पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट ग्राउंड, आरपीएफ बैरिक के पीछे, रामलीला मैदान, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, टूंडली रोड, एटा रोड, आगरा रोड, फिरोजाबाद रोड, लाइनपार के अहाता शोभाराम क्षेत्र में पानी भरा रहा। आगवामन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आगरा रोड पर नाले घुले होने के कारण एक युवक नाले में गिर गया। गनीमत रही कि उसे राहगीरों ने समय से निकाल लिया।





लगातार हो रही बारिश के चलते हुए नुकसान के आकलन के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों को दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान पर आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, उपजिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें