फिरोजाबाद। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में की गई टिप्पणी को लेकर आंबेडकर के अनुयाई गुस्सा में दिखाई दिखे। डाॅ. आंबेडकर बार एसोसिएशन, कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर इस्तीफा दिए जाने की मांग की। डाॅ. आंबेडकर बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं सचिव विनोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जनपद न्ययाालय के प्रांगण से जुलूस के रूप में पहुंचे अधिवक्ता गृहमंंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वह गृहमंत्री के द्वारा टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर बैठे गृहमंत्री के द्वारा संसद में बैठकर बाबा साहब पर जिस प्रकार की टिप्पणी की गई है, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। डाॅ. आंबेडकर बार एसोसिएशन ने तुरंत इस्तीफा दिए जाने की मांग की। मांग करने वालों में एसएन कौल, ब्रह्म जीत सिंह, रतन सिंह, आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे, अजय राही, केपी सिंह, ओम सेवक, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि थे।
इसके साथ डाॅ. आंबेडकर अनुयायी समिति की बैनर तले बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। हाथों में गृहमंंत्री के खिलाफ तख्तियां थामे हुए थे। प्रदर्शन करने के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम विशुराजा को सौंपी। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह लल्लू, जेपी जाटव, निगम वाल्मीकि, गुलाब सिंह, रवींद्र सिंह बौद्ध ने राष्ट्रपति को संबोधित एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी भी हाथों में बाबा साहब का चित्र थामने के साथ ही गृहमंत्री के खिलाफ नारों से अंकित तख्तियों लिए थे। इस दौरान धर्म सिंह यादव, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, विद्याराम वर्मा, प्रभाकर गुप्ता, विजय चतुर्वेदी, आरिफ खान, मनोज भटेले, यश दुबे, संत कुमार, रामशंकर राजौरिया मौजूद थे।