फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चंद्रवाड़ महोत्सव के लिए कार्यकारिणी गठित

Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चंद्रवाड़ महोत्सव की गठित की गई नवीन कार्यकारिणी। स्रोत: संस्था - फोटो : चंद्रवाड़ महोत्सव की गठित की गई नवीन कार्यकारिणी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्री दिगंबर जैन प्राचीन चंद्रवाड़ महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा जैन को उपाध्यक्ष, अंशुल जैन को महामंत्री, ऋतिक जैन को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु जैन को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष ने दीपक जैन को स्वागताध्यक्ष घोषित किया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद चंद्रवाड़ मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों नीतेश अग्रवाल जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन और सनत कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन राहुल जैन ने किया। अध्यक्ष रानू जैन व महामंत्री अंशुल जैन ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव दो दिन आयोजित होगा। सभा में संजीव जैन एडवोकेट, लिंकल जैन, मनोज जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, रोहित जैन डॉलसी, प्रिंस जैन, प्रशांत जैन, पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें