फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः घर के बाहर सो रही महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 24 Jun 2020 02:21 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विरोध किए जाने पर विपक्षी पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद मौके से भाग गया। घायल महिला को उपचार को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसको बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन


थाना नारख क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा सोमवार रात्रि को घरके बाहर सो रही थी। महिला का कहना है कि वह घर के बाहर सो रही थी। मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी व्यक्ति आया और अशोभनीय हरकत करने लगा। विरोध करने पर गुस्साए व्यक्ति ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया। वह विरोध करती इसी दौरान उसने आग लगा दी।

आग लगने के कारण वह शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने काफी मुश्किल से आग बुझाई। शोरगुल सुनकर मकान के अंदर सो रही बेटी एवं उसका पति भी पहुंच गए। महिला का कहना है कि इस दौरान पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जलकर घायल महिला को उपचार के लिए उसका दामाद जिला अस्पताल में लाया। महिला के मजिस्ट्रेटी बयान कराए हैं। पीड़ित महिला ने आरोपी का नाम कालीचरण बताया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने कहा कि महिला पड़ोसी कालीचरण पर अशोभनीय हरकत किए जाने एवं विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगा रही है। तहरीर आने पर मामले की जांच करके दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सात वर्ष पूर्व हो गई पति एवं बेटे की मौत
फिरोजाबाद। घायल महिला की बेटीने बताया कि उसके पिता की मौत सात वर्ष पूर्व हो गई थी। पिता की मौत के सात दिन के ही भीतर भाई की मौत हो गई थी। वह तीन बहनें एवं एक भाई था। लेकिन भाई की मौत हो जाने के कारण हम लोग मां की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें