शिवम रेस्टोरेंट में किन्नर समाज ने सोहर गाकर सनातन धर्म के बारे में रखी राय।
- फोटो : शिवम रेस्टोरेंट में किन्नर समाज ने सोहर गाकर सनातन धर्म के बारे में रखी राय।
फिरोजाबाद। शिवम रेस्टोरेंट में मंगलवार को जिले भर का किन्नर समाज एकत्रित हुआ। किन्नरों ने अनूठी पहल करते हुए सनातन मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भजन संध्या में भक्ति गीतों पर किन्नर जमकर झूमे। किन्नरों ने सोहर के माध्यम से देश, समाज व सनातन सभी की खैर मांगी।
रामगढ़ की रहने वाली मम्पी किन्नर ने कहा कि किन्नर समाज भगवान को मानता है। खासतौर पर सनातन धर्म को। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि किन्नर समाज पूजा पाठ, दान आदि करते हैं। लेकिन समाज में उन्हें गलत तरह से देखा जाता है। पूजा पाठ करा रहे पं. संजय दुबे ने कहा हम भी मंदिरों में जाते हैं, देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, लेकिन कुछ लोग हम लोगों से अलग भावना रखते हैं। इस दौरान किन्नर भुरिया, भावना, चांदनी, रागिनी, मम्मी, नीतू, पूजा,बबली, सपना, भावना मौजूद रहीं।