फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एटा का गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 14 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना अरांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एटा के गैंग लीडर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। जिसकी विवेचना अरांव पुलिस कर रही है। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की है। एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में गैंग बनाकर चोरी लूट के अलावा गो वध की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को अरांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी एटा थाना जसरथपुर के नदराला निवासी इश्तयाक नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। जिसकी विवेचना अरांव थाना पुलिस कर रही थी। वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज विनीत सिकरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजुल पांडेय फरार आरोपी की तलाश में अरांव रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर युवक आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके ऊपर फायर किए। एक पैर में गोली लग गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
-
एटा के जसरथपुर थाने में गैंग लीडर है
थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि बदमाश के खिलाफ एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में करीब 15 मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही एटा और मैनपुरी का गैंगस्टर भी है। एटा के थाना जसरथपुर का वह गैंग लीडर है। नसीरपुर पुलिस ने कुछ समय पहले उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत के बाद वह छूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें