फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के पहले दिन 632 नामांकन

Thu, 01 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जिला पंचायत के दूसरे चरण में फीरोजाबाद और हाथवंत ब्लाक के सात वार्डों के लिए 89 प्रत्याशियों ने 91 नामांकन पत्र दाखिल किए। दो प्रत्याशियों ने नामांकन के दो सैट दाखिल किए। जिला मुख्यालय पर पूरे दिन भीड़ का रैला लगा रहा। सपा, भाजपा और बसपा समर्थक लावलश्कर के साथ पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने को पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं क्षेत्र पंचायत के 541 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

फीरोजाबाद ब्लाक के चार व हाथवंत ब्लाक के तीन वार्डों के नामांकन दाखिल करने को आरओ सर्वेशचंद्र यादव व एआरओ जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के साथ अन्य स्टाफ मुस्तैद था। सुबह 11 बजे से नामांकन आने का क्रम प्रारंभ हो गया। नामांकन प्रक्रिया शाम को चार बजे तक चली। प्रत्याशी वाहनों से जुलूस के रूप में मुख्यालय तक पहुंच रहे थे। थानाध्यक्ष मटसेना प्रदीप यादव एवं पीएसी के जवान प्रत्याशी और उसके तीन साथियों को जाने दे रहे थे। हाथवंत ब्लाक के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 से नौ प्रत्याशियों में किशनपाल सिंह, रिंकी, महेशचंद्र, हरेंद्र यादव, धमेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, अतुल व ऊषा देवी, वार्ड संख्या 12 से हरिओम, अवनीश कुमारी, कृति, अरुण कुमार, वीतेश, उपेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नाहर सिंह व अंगूरी देवी तथा वार्ड 13 से मुलायम सिंह, श्रीकृष्ण, देवेंद्र सिंह, सुभाष, हरिविलास, रमाकांत मौर्य, मनोज कुमार, ओमवती, सीमादेवी एवं रनवीर सिंह ने एक-एक तथा सुनील कुमार ने दो सैट दाखिल किए। फीरोजाबाद ब्लाक के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 22 से 17 नामांकन  दाखिल हुए। मुन्नीलाल, अरविंद कुमार, अर्जुन सिंह, सोनवीर सिंह, बालकिशन, सुकुमार राय, अन्नूदेवी, आकाशराम, अजयपाल, शिव कुमार, रुबी, राजनरायन, सुमन कुमार, संजय कुमार, सुजान सिंह, सपा समर्थित शांतिस्वरूप चक एवं प्रताप सिह, वार्ड संख्या 23 से ईश्वरी देवी, अंकिता देवी, श्यामादेवी, कल्पना, इंद्रवती, शीलादेवी, मंजू देवी, मीना कुमारी, मिथिलेश देवी, त्रिवेनी, वार्ड संख्या 24 से रामसेवक, महेंद्र सिंह, पप्पू, हरीशंकर, गोमा देवी, अशोक कुमार, मुन्नीदेवी, धर्मेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र, मायादेवी, राजवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, जय कुमार तथा वार्ड संख्या 25 से सर्वाधिक 21 नामांकन दाखिल हुए। इनमें अनिल कुमार ने दो सैट दाखिल किए। रामवीर सिंह, छकौड़ी लाल, रामा देवी, भगवती प्रसाद, सोमवती पत्नी ओमवीर, सोमवती पत्नी चंपाराम, रमेशचंद्र, रामनज, ओमवीर, सीमा, मुन्नालाल, महेशचंद्र, संजय कुमार, वीरेंद्र, रामशंकर, आलोक कुमार, राकेश देवी, चरन सिंह, त्रिलोक ने नामांकन दाखिल किए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भरा दम
अमर उजाला टीम
फीरोजाबाद/खैरगढ़। द्वितीय चरण में फीरोजाबाद एवं हाथवंत ब्लाक के 195 बीडीसी सदस्य पदों के लिए पहले दिन 541 नामांकन दाखिल हुए। महिला उम्मीदवार घूंघट की ओट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से सीओ के साथ नगर मजिस्ट्रेट मुस्तैद थे।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के 115 बीडीसी सदस्यों के लिए नामांकन की शुरूआत गुरुवार को सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। ब्लाक में ग्रामीण अंचल से नामांकन दाखिल करने को महिलाएं व पुरुष टोलियों में ट्रैक्टर, मैजिक से मुख्यालय पहुंचे। ब्लाक के मुख्य गेट पर सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्रीप्रकाश यादव, उत्तर शशिकांत शर्मा मौजूद थे। आरओ डा.प्रज्ञाशंकर तिवारी ने बताया कि पहले दिन 361 नामांकन दाखिल हुए। उन्होंने कहा प्रत्येक न्यायपंचायत वार अलग आरओ तैनात थे। अलीनगर कैंजरा 48, दौंकेली 48, रुपसपुर में 58, दीदामई छह, मटसेना 14, आनंदीपुर करकौली 21, दतावली 28, सेंगई 21, जलोपुरा  28, चंद्रवार से 89 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। हाथवंत ब्लाक में पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम जसराना अमित सिंह थे। आरओ डीडी मत्स्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि हाथवंत ब्लाक में न्याय पंचायतवार काउंटर लगे थे। हाथवंत ब्लाक क्षेत्र में पहले दिन 180 नामांकन दाखिल किए गए। उन्होंने कहा कि रीवा में 20, केशपुरा में 34, कोंडर में दस, बैरनी सनौरा में 20, बिल्टीगढ़ में 19, कटैना हर्षा में 20, हाथवंत में 21, कनवारा में 22, खैरगढ़ में 14 नामांकन दाखिल किए।

शहर में रहा जाम का झाम
सदर ब्लाक में नामांकन के चलते शहर के बाशिंदों को जाम से जूझना पड़ा। फीरोजाबाद ब्लाक क्षेत्र के आसफाबाद चौराहे से लेकर मटसेना तक होने के कारण इस क्षेत्र के प्रत्याशी ट्रैक्टर, मैजिकों से ब्लाक पर आ रहे थे। इसके कारण आसफाबाद चौराहा, जाटवपुरी, नगला बरी, सुभाष तिराहा एवं नगला भाऊ चौराहे पर जाम के हालात रहे।

घूंघट की ओट में पहुंची महिला प्रत्याशी
सदर ब्लाक में बीडीसी के वार्ड संख्या 72 की प्रत्याशी उर्मिला देवी पत्नी सत्यभान बघेल निवासी जमालपुर अपने बच्चे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची। वहीं इसी ही वार्ड से मीरादेवी पत्नी शैलेंद्र कुमार भी घूंघट की ओट में नामांकन की बारी आने का इंतजार करती दिखीं।
विज्ञापन


ब्लाक में की गई भोजन की व्यवस्था
सदर ब्लाक में बीडीओ धर्मवीर सिंह ने सभी आरओ एवं एआरओ के साथ सुरक्षा में तैनात स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें