फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितावली के पास प्रयागराज का इंजन फेल, ट्रैक बाधित

Sat, 25 Jul 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रेलखंड पर दौड़ रही प्रयागराज एक्सप्रेस का अचानक इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन मितावली रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाधित रहे डाउन रेलमार्ग के चलते एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर इलाहाबाद जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस शनिवार रात्रि करीब एक बजे जैसे ही मितावली रेलवे स्टेशन से निकली तभी उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। रेल चालक ने ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी गई। प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीछे से आ रही ट्रेनों को रोके जाने के साथ ही इंजन तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी इंजन में आई खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। तब ट्रेन को पीछे खड़ी हुई मालगाड़ी से पुश करके टूंडला स्टेशन लाने के निर्देश दिए गए। मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को टूंडला स्टेेशन लाया गया और दूसरा इंजन लगाकर रात्रि 2.30 बजे करीब प्रयागराज एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान संगम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गंगा-जमुना एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, बृहमपुत्र मेल एवं लगभग इतनी ही गुड्स ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें